|| UP BC Sakhi Yojana Online Registration | BC Sakhi Yojana | UP BC Sakhi Yojana | BC Sakhi full form | UP BC Sakhi App | UP BC Sakhi Salary | BC Sakhi App | बीसी सखी का क्या काम है | bc sakhi registration||
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 22 मई 2020 को घोषित BC Sakhi ग्रामीण महिलाओं को उनके ही गांव में रोजगार देने के लिए शुभारंभ किया है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके | उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए बिज़नेस कोरेस्पोंडेंट सखी की तैनाती करने का फैसला किया है | इस योजना में महिलाओं को उनके गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य के रूप में कार्य करना पड़ेगा |
BC Sakhi Yojana में BC सखी बैंक द्वारा प्रदान किए गए यंत्र से गांव वालों का पैसा जमा निकासी कर सकती हैं तथा लोन की विशेष जानकारी दे सकती है | बैंक के अन्य योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना , PPJJY योजना , फिक्स्ड डिपाजिट ,रेकरिंग डिपाजिट, गोल्ड लोन आदि की जानकारी दे सकती हैं तथा उन्हें सारी प्रक्रिया में मदद कर सकती है| BC Sakhi Yojana में BC सखी का मुख्य कार्य गांव के लोगों का उनके घर पर जाकर उनके अंगूठे के निशान से बैंक द्वारा दिए गए यंत्र से पैसे की जमा निकासी करना है |
विषय - सूची
BC Sakhi Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार ने UP BC Sakhi को 22 मई 2020 में उद्घाटन किया था | ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल मोड के माध्यम से गांव के प्रत्येक घर में बैंकिंग सेवा पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना लाई गई है जिसस ग्रामीण लोगों को उनके घर पर बैंक की सेवा उपलब्ध हो सके | इसके लिए यूपी सरकार ने बैंक सखी योजना की शुरुआत की जिससे ग्रामीण महिलाओं की कमाई के स्रोत उत्पन्न हो सके ।
इन ग्रामीण महिला बैंक सखियो को 4000 रुपये महीना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से 6 माह तक दिया जायेगा | इसके अलावा महिलाओं को अर्थात BC सखियों को हर लेन-देन पर कमीशन बैंक द्वारा अलग से दिया जाएगा जिससे उनकी हर महीने आए निश्चित हो सके | अब तक लगभग 3500 ग्राम पंचायतों में BC Sakhi Yojana के माध्यम से BC सखी की तैनाती की जा चुकी है |
Highlights of BC Sakhi Yojana
योजना का नाम | BC सखी योजना |
शुरू की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा |
योजना की शुरुआत | 22 मई 2020 |
योजना का उद्देश्य | ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य की ग्रामीण महिलाये |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना की श्रेणी | राज्य सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | BC Sakhi App |
BC Sakhi Yojana का उद्देश्य
ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा BC Sakhi Yojana लाई गई है जिसमें प्रत्येक बैंक सखी को हर महीने 4000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी साथ ही ₹50000 रुपये सहायता राशि भी प्रदान किया जाएगा जिससे BC Sakhi बैंकिंग डिजिटल हार्डवेयर खरीदने में मदद मिलेगी |
उत्तर प्रदेश राज्य की ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उसी गांव में रोजगार देने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया है जिससे गांव की महिलाओं में डिजिटलीकरण करना BC सखी योजना का मुख्य उद्देश्य है |
BC Sakhi Yojana में BC Sakhi नियुक्तियां
BC Sakhi Yojana के माध्यम से अभी तक 3500 ग्राम पंचायतों में BC सखी तैनात की गई है | आने वाले समय में लगभग 58000 ग्राम पंचायतों में नागरिकों तक BC सखी योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवा पहुंचाए जाएंगी | इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा हर ग्राम पंचायतों के लिए बीसी परीक्षा पास महिला का चयन किया जाएगा |
इसके अलावा इस योजना में स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को चयन में वरीयता भी प्रदान की जाएगी | वही सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से बैंक सखी एप की सुविधा प्रदान की गई है जिससे महिलाएं अपने घर बैठे ही BC Sakhi Yojana का रजिस्ट्रेशन खुद कर सके |
BC Sakhi महिलाओं के चयन के बाद इस योजना में बैंक द्वारा माइक्रो एटीएम प्रदान किया जाएगा जिससे महिलाएं बैंकिंग सेवा को गांव के हर घर में वित्तीय लेनदेन की सेवाएं प्रदान करेंगे |
BC Sakhi नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत की जाएगी | जो महिलाएं इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें गूगल प्ले स्टोर से UP BC Sakhi App डाउनलोड करना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा| आवेदन करते समय महिला को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिससे उनके मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा | यदि महिला द्वारा कोई गलती की जाती है इस स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा |
BC Sakhi Yojana के अंतर्गत 640 ग्राम पंचायतों में नियुक्ति
BC Sakhi Yojana की शुरुआत करते समय 682 ग्राम पंचायत का चयन किया गया था जिसमें कि लगभग 640 ग्राम पंचायतों में BC सखियों को चयनित किया गया | तत्पश्चात चयनित BC सखियों को 6 दिन का प्रशिक्षण बैंक द्वारा प्रदान किया गया जिससे गांव के घरों में जाकर गांव के नागरिकों को बैंक की सुविधा प्रदान करने में सक्षम होंगी | इस योजना में रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रशिक्षण कराया गया था | प्रशिक्षित महिलाओं को परीक्षा भी देना होगा, जिन प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया जाएगा उन्हें ही नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा |
नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षित महिला अपने गांव में बैंकिंग सुविधा बैंक के द्वारा दिए गए डिजिटल उपकरणों की सहायता से करेंगी| BC Sakhi Yojana के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं का एक बैच बनाया जाएगा | प्रत्येक बैच में 30 महिलाएं होंगी जिन्हें अन्य सॉफ्टवेयर के बारे में बताया जाएगा | इसके बाद फोन में गूगल आदि चलाने की जानकारी भी प्रदान की जाएगी | प्रत्येक BC Sakhi को ₹4000 प्रति माह up bc sakhi salary के रूप में महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाएगा ताकि वह शुरुआती दौर में बैंक का काम छोड़कर ना जाए|
BC सखी योजना प्रशिक्षण
BC सखी योजना में ग्रामीण महिलाओं रोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें पहले प्रशिक्षित करना होगा | इसके लिए चरणबद्ध तरीके से 58800 महिला अभ्यर्थियों की एक लिस्ट जारी की गई है जिसे 15 दिसंबर 2020 में प्रशिक्षित किया जाएगा | प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित महिला को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा |
प्रशिक्षित महिला का ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा | तत्पश्चात प्रशिक्षित महिला को उनके ग्राम में नियुक्ति प्रदान की जाएगी | BC Sakhi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को सर्वप्रथम बैंक द्वारा बैंकिंग क्रियाकलाप की प्रशिक्षण दी जाएगी जो 1 हफ्ते का होगा |
इसमें महिलाओं को बैंक सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करना तथा निकालना , लोन की रिकवरी, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना , इंश्योरेंस के बारे में बताया जाएगा तथा उन्हें निपुण बैंक सखी बनाने की कोशिश की जाएगी |
प्रशिक्षण पूर्ण करने बाद प्रशिक्षित महिलाओं का टेस्ट लिया जाएगा जिसमें महिलाओं को पास होना अनिवार्य है | अगर महिला बैंक सखी टेस्ट में पास नहीं कर पाती है तो उनका नाम वेटिंग लिस्ट में डाल दिया जायेगा और उन्हें प्रशिक्षण के लिए पुनः भेजा जाएगा |
बीसी सखी का क्या काम है
- पैसे का लेनदेन करना
- जनधन सेवाएं देना
- लोन की जानकारी देना
- लोन की रिकवरी करना
- स्वम् सहायता समूह के सदस्य के रूप में कार्य करना
BC Sakhi Yojana के लिए पात्रता
- यह योजना केवल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चालू की गई है अतः ग्रामीण महिला को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है |
- ग्रामीण महिला को इंग्लिश पढ़ना वह लिखना आता हो |
- ग्रामीण महिला अभ्यर्थी को दसवीं पास होने चाहिए |
- ग्रामीण महिला को बैंकिंग की समझ होनी चाहिए |
- ग्रामीण महिला को पैसे के लेनदेन करने में सक्षम होनी चाहिए|
BC Sakhi App डाउनलोड करके आवेदन करें
BC सखी योजना में आवेदन करने के लिए ग्रामीण महिलाओं को सर्वप्रथम BC Sakhi App पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा | हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं ,आप इसको चरणबद्ध तरीके से फॉलो करें
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर BC Sakhi App सर्च करें |
- सर्च करने के उपरांत BC Sakhi App को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें |
- BC Sakhi App डाउनलोड करने के बाद एप को खोले| सखी एप खोलने पर आपको होमपेज मिलेगा जिसमें आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे|
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के उपरांत आपके मोबाइल पर 6 अंको का ओटीपी आएगा जिसे आप होमपेज ओटीपी एरिया में लिख देंगे जिससे आपका मोबाइल वेरीफाई हो जाएगा जिससे आप UP BC Sakhi App में लॉगइन कर पाएंगे |
- ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर कुछ निर्देश आएंगे | इन निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दे | नेक्स्ट बटन पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे |
- नए पेज पर सबसे पहले अपना प्रोफाइल जनरेट करेंगे तथा आपके बारे में जो जानकारियां मांगी जाएंगी उसे आप पूरी तरह से भर लेंगे |
- अपनी सभी जानकारियों को सेव कर लेंगे और अंत में उसे सबमिट कर देंगे|
- उसके उपरांत यहां पर कुछ साधारण बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी देने होंगे| सभी प्रश्न सरल होते हैं जो हिंदी व्याकरण , सामान्य गणित , सामान्य अंग्रेजी से पूछे जाते हैं|
- आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने पर BC Sakhi App पर मैसेज के माध्यम से सूचना मिलेगी जिससे यह पता चलेगा उम्मीदवार का चयन हुआ है या नहीं | अगर उम्मीदवार का चयन हो जाता है तो उसे छह दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा |
BC Sakhi Yojana Helpline No.
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए BC Sakhi Helpline Number 8005380270 पर संपर्क कर सकते है|
Conclusion
दोस्तों हमने अपने पोस्ट UP BC Sakhi Yojana के माध्यम से बीसी सखी योजना की सम्पूर्ण जानकारी आपको देने की कोशिश की है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया विस्तार से बताया है। अगर बीसी सखी योजना से जुडी कोई समस्या या सुझाव आप बताना चाहते है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते है| हम आपकी समस्या का समाधान देने की भरपूर कोशिश करेंगे| धन्यवाद|
Frequently Asked Questions
BC Sakhi Yojana क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक सखी योजना की शुरुआत 22 मई 2020 को किया था|इस योजना की मदद से ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल माध्यम से उनके गांव के प्रत्येक घर में बैंकिंग सेवा पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाया गया है जिसस ग्रामीण लोगों को घर बैठे बैंक की सुविधा उपलब्ध हो सके | यूपी सरकार ने बैंक सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया है।
BC सखी योजना का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा BC सखी योजना की शुरुआत है| इस योजना मुख्य उद्देश्य गांव की महिला को उसके गांव में ही रोजगार देना है | ग्रामीण महिलाओ को रोजगार के लिए अक्सर गांव छोड़कर बहार जाना पड़ता है | इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा BC सखी योजना शुरू की गई है जिसमे प्रत्येक बैंक सखी को राज्य सरकार द्वारा हर महीने 4000 रुपये BC Sakhi Salary प्रदान की जाएगी | इसके अलावा ₹50000 रुपये सहायता राशि भी प्रदान किया जाएगा जिससे BC Sakhi बैंकिंग डिजिटल हार्डवेयर को खरीदने में मदद मिलेगी |
BC Sakhi Yojana Registration कैसे करे?
BC सखी योजना में आवेदन करने के लिए ग्रामीण महिला को आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा
1. ग्रामीण महिला को अपने मोबाइल से सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर एप खोलना होगा | इस एप पर जाकर BC Sakhi App सर्च करें |
2. BC Sakhi App सर्च करने के उपरांत अपने मोबाइल में डाउनलोड करें |
3. UP BC Sakhi App डाउनलोड करने के बाद एप को खोले |BC सखी एप खोलने पर आपको होमपेज मिलेगा जिसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे |
4. मोबाइल नंबर दर्ज करने के उपरांत आपके मोबाइल पर 6 अंको का ओटीपी आएगा जिसे आप होमपेज ओटीपी एरिया में लिख देंगे जिससे आपका मोबाइल वेरीफाई हो जाएगा जिससे आप बैंक सखी योजना UP BC Sakhi App में लॉगइन कर पाएंगे |
5. ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर कुछ निर्देश आएंगे | इन निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दे | नेक्स्ट बटन पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे |
6. नए पेज पर सबसे पहले अपना प्रोफाइल जनरेट करेंगे तथा आपके बारे में जो जानकारियां मांगी जाएंगी उसे आप पूरी तरह से भर लेंगे |
7. अपनी सभी जानकारियों को सेव कर लेंगे और अंत में उसे सबमिट कर देंगे |
8. उसके उपरांत यहां पर कुछ साधारण बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी देने होंगे| सभी प्रश्न सरल होते हैं जो हिंदी व्याकरण , सामान्य गणित , सामान्य अंग्रेजी से पूछे जाते हैं|
9. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने पर BC Sakhi App पर मैसेज के माध्यम से सूचना मिलेगी जिससे यह पता चलेगा उम्मीदवार का चयन हुआ है या नहीं | अगर उम्मीदवार का चयन हो जाता है तो उसे छह दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा |
BC Sakhi के मुख्य कार्य क्या क्या है ?
1. पैसे का लेनदेन करना
2. जनधन सेवाएं देना
3. बैंक लोन की जानकारी देना
4. बैंक लोन की रिकवरी करना
5. स्वम् सहायता समूह के सदस्य के रूप में कार्य करना
BC Sakhi Salary कितना मिलेगा ?
BC Sakhi Yojana के अंतर्गत BC सखियो को 4000 रुपये महीना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से 6 माह तक दिया जायेगा | इसके अलावा महिलाओं को अर्थात बैंक सखियों को हर लेन-देन पर कमीशन बैंक द्वारा अलग से दिया जाएगा जिससे उनकी हर महीने आए निश्चित हो सके |
इसे भी पढ़े