UP Gharauni Yojana 2023: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 25 जून 2022 घरौनी प्रमाण पत्र ऑनलाइन वितरण किया| इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने कहा की गांव में रहने वाले लगभग 2.5 करोड़ लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र अक्टूबर 2023 तक प्रदान कर दिया जाएगा । UP Gharauni Yojana के तहत घरौनी प्रमाण पत्र में गांव की संपत्ति के पूर्ण विवरण होगा जिससे गांव की हर घर की संपत्ति जानकारी खतौनी में दर्ज होगा | इसके साथ अन्य जगह की जानकारी जैसे मंदिर,मस्जिद ,रोड ,चकरोड, पक्की सड़क ,कच्ची नाली ,पक्की नाली ,गांव की सभी घरों के मालिकाना हक की सभी जानकारी घरौनी प्रमाण पत्र में होगा ।

घरौनी प्रमाण पत्र में यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा जिसमें गांव का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम, प्लॉट का नंबर, प्लॉट की श्रेणी की सारी जानकारी दर्ज होगा। उत्तर प्रदेश का जालौन जिला एकमात्र ऐसा जिला है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने शत प्रतिशत खतौनी प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया है| जालौन जिले की सभी गांव के लोगों के पास अपने घरों का प्रमाण पत्र है जिसमें उनका और उनके भाइयों का हिस्सा विस्तृत रूप से दिया गया है| अब संपत्ति विवादों का निपटारा गांव वालों द्वारा तुरंत हो जाएगा।
UP Gharauni Yojana 2023
उत्तर प्रदेश गांव के ढाई करोड़ परिवार को घरौनी प्रमाण पत्र देने की योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने बनाई है | इस घरौनी प्रमाण पत्र में गांव के प्रत्येक घर का पूर्ण विवरण दिया गया है| जैसे गांव के घर का नक्शा , घर की कीमत ,आबादी से कितनी दूरी ,गांव-घर किस श्रेणी में आते हैं | गांव की सभी प्रकार की जानकारी जैसे गांव में कितने मंदिर ,गांव में कितनी मस्जिद,गांव में कितनी लंबाई तक सड़क है| कितनी लंबाई तक कच्ची नाली है, पक्की सड़क कितनी ,पक्की सड़क के बगल के घरों की कीमत क्या है और मकानों का मालिकाना हक का नाम दर्ज होगा|
Highlights of UP Gharauni Yojana 2023
योजना का नाम | UP Gharauni Yojana 2023 |
शुरू की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा |
योजना की शुरुआत | 25 जून 2022 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य की ग्रामीण |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
योजना की श्रेणी | राज्य सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |

उत्तर प्रदेश घरौनी योजना 2023 का उद्देश्य
Gharauni UP के तहत ग्रामीण लोगो के घरो का अभिलेख तैयार किया जायेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी विवाद की संख्या में कमी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के भूमि के स्वामित्व का अभिलेख तैयार हो जाने पर न्यायलयों में चल रहे भूमि विवादों का निस्तारण की समय सीमा कम हो जाएगी।
UP Gharauni Yojana 2023 के लाभ
- गांव के प्रत्येक घर को घरौनी प्रमाण पत्र के माध्यम से 13 अंको की एक यूनिट आईडी नंबर प्रदान की जाएगी ,जिसमे पहले 6 अंक गांव के कोड के रूप मे दर्ज होगा ओर बाद के 5 अक प्लॉट नंबर तथा आखरी नंबर मकान का विभाजन को दर्शाता है।घरौनी प्रमाण पत्र में आवासीय संपत्ति का पूरा जानकारी दर्ज होगा जिससे आप तहसील में जाकर प्राप्त कर सकते हैं|आप चाहे तो घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते है|
- ग्रामीण लोगो को पहली बार उनके घरों के प्रमाण पत्र में संपत्ति के मालिक का नाम , स्थान पर जिला ,तहसील , ब्लाक ,थाना , ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा तथा ग्राम कोड भी उल्लेखित होगा साथ ही सर्वेक्षण का समय भी अंकित होगा| हर एक भूखंड या फिर जमीन के लिए 13 अंकों का यूनिक आईडी नंबर होगा ,संपत्ति का वर्गीकरण इस घरौनी प्रमाण पत्र में दर्ज होगा जिससे पता चलेगा संपत्ति किस श्रेणी ,या उप श्रेणी में आती है|

- आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल लंबाई चौड़ाई के साथ कृषि अभिलेख भी दर्ज होंगे | घर के नंबर के आधार पर घर के मालिक का नाम लिखा होगा| अगर घर में कई भाई एक साथ रहते हैं तो भी सभी का नाम और उनके हिस्से भी लिखे होंगे|आबादी क्षेत्र के नक्शे की सूची घर के मकान की यूनिक आईडी नंबर भी दर्ज होगा|
- गांव में संपत्ति विवाद को घरौनी प्रमाण पत्र के माध्यम से तुरंत समाधान निकाला जाएगा जिसे गांव में संपत्ति विवाद में कमी आएगी | गांव के लोग अपनी घरौनी प्रमाण पत्र को बंधक रख बैंक से कर्ज ले सकते हैं जिससे वह व्यापार या कोई अन्य कार्य कर सकते हैं|
UP Gharauni Yojana 2023 पात्रता
उत्तर प्रदेश के सभी ग्रामीण लोग जिनका अपना खुद का मकान तथा अपना खेत खलियान पर अभी तक उनका नाम नहीं दर्ज हुआ हो, वे लोग इस योजना के माध्यम से अपने सभी संपत्तियों के ऊपर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं तथा gharauni up योजना 2023 का लाभ उठा सकते हैं|
उत्तर प्रदेश घरौनी योजना 2022 दस्तावेज
- मकान का खतौनी
- आधार कार्ड
- निर्वाचन कार्ड
- राशन कार्ड
- कुटुंब रजिस्टर का नकल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
घरौनी यूपी के प्रकार | Gharauni UP Category
भवन और भूमि पर व्याप्त स्वमित्व के हिसाब से कि Gharauni UP कई केटेगरी में बटा हुआ है
- केंद्र सरकार के विभाग, प्राधिकरण , निगम आदि द्वारा स्वमित्व के भवन और भूमि
- राज्य सरकार के विभाग, निगम आदि द्वारा स्वमित्व के भवन और भूमि
- अर्ध सरकारी संस्थाओं द्वारा स्वमित्व के भवन और भूमि,
- सहकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वमित्व के भवन व भूमि,
- ग्राम पंचायत/स्थानीय निकाय द्वारा स्वमित्व के भवन व भूमि,
- निजी/व्यक्तिगत/पारिवारिक द्वारा स्वमित्व के भवन व भूमि,
- कॉरपोरेशन, निजी कंपनी, फर्म आदि द्वारा स्वमित्व के भवन व भूमि,
- न्याय व धर्मार्थ संस्थाओं, एनजीओ द्वारा स्वमित्व के भवन व भूमि,
- अन्य भवन और भूमि
Gharauni Certificate Download kaise kare
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरौनी ऑनलाइन डाउनलोड करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं| अभी राज्य सरकार द्वारा घरौनी प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है| कुछ जिलों के भूमि और भवनों का gharauni certificate बन चूका था जिसे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन वितरित कर घरौनी योजना का सुचारु रूप से चलने का संकेत दिया गया है|
Gharauni Online UP के तहत जैसे ही प्रदेश के सभी भवनों और भूमि का घरौनी बन जाएगी तब आप घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड up कर पाएंगे | अभी आपको अपने घरौनी प्रमाण पत्र के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा| जैसे ही घरौनी ऑनलाइन डाउनलोड की कोई खबर आएगी हम आपको जरूर अवगत कराएँगे|
निष्कर्ष
दोस्तों हमने अपने पोस्ट UP Gharauni Yojana के माध्यम से घरौनी योजना क्या है और इसके क्या लाभ है आपको विस्तार बताने की कोशिश की है। अगर आपको अब भी कोई समस्या आ रही है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते है| हम आपकी समस्या का समाधान देने की भरपूर कोशिश करेंगे| धन्यवाद |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घरौनी प्रमाण पत्र में क्या लिखा होता है?
घरौनी प्रमाण पत्र में संपत्ति के मालिक का नाम , स्थान पर जिला ,तहसील , ब्लाक ,थाना , ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा तथा ग्राम कोड भी उल्लेखित होगा साथ ही सर्वेक्षण का समय भी अंकित होगा| हर एक भूखंड या फिर जमीन के लिए 13 अंकों का यूनिक आईडी नंबर होगा ,संपत्ति का वर्गीकरण इस घरौनी प्रमाण पत्र में दर्ज होगा जिससे पता चलेगा संपत्ति किस श्रेणी ,या उप श्रेणी में आती है |
घरौनी प्रमाण पत्र कहा से मिलेगा?
घरौनी प्रमाण पत्र में आवासीय संपत्ति का पूरा जानकारी दर्ज होगा जिससे आप तहसील में जाकर प्राप्त कर सकते हैं |
घरौनी योजना का उद्देश्य क्या है?
UP Gharauni Yojana के तहत ग्रामीण लोगो के घरो का अभिलेख तैयार किया जायेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी विवाद की संख्या में कमी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के भूमि के स्वामित्व का अभिलेख तैयार हो जाने पर न्यायलयों में चल रहे भूमि विवादों का निस्तारण की समय सीमा कम हो जाएगी।
घरौनी कैसे डाउनलोड करें ?
अभी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा द्वारा घरौनी प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है|जैसे ही घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड की कोई खबर आएगी हम आपको जरूर अवगत कराएँगे|
घरौनी कार्ड क्या है ?
घरौनी प्रमाण पत्र ही घरौनी कार्ड है जिसमें 13 अंकों का यूनिक आईडी नंबर दर्ज होगा जिससे संपत्ति का वर्गीकरण, संपत्ति किस श्रेणी ,या उप श्रेणी में आती है आदि सभी जानकारी प्राप्त होगी|
इसे भी पढ़े