Google का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है

दोस्तों आपने अपनी जिंदगी में कभी ना कभी इंटरनेट का इस्तेमाल किया होगा और अपने गूगल के बारे में जरूर सुना होगा | क्या आप जानते हैं कि Google का मालिक कौन है? गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑनलाइन सर्च इंजन वेबसाइट है | आज के समय में अगर किसी को कोई जानकारी इंटरनेट माध्यम से चाहिए तो उसके मन में सिर्फ गूगल का ख्याल आता है| गूगल ऑनलाइन माध्यम से सूचनाओं को ढूंढने का पर्याय बन चुका है|

गूगल एक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो सर्च इंजन के साथ-साथ बहुत सारे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करती हैं जिसका इस्तेमाल हम प्रतिदिन करते हैं| गूगल कंपनी की स्थापना लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी जो अब अल्फाबेट इन (Alphabet Inc.) की एक सहायक कंपनी है और यह यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA) की बहुराष्ट्रीय कंपनी है|

Google Ka Malik Kaun Hai,
गूगल का मालिक कौन है,
google aavishkar kisne kiya,
google kis desh ki company hai,
google ka ceo kaun hai,
google ka owner kaun hai
Google Ka Malik Kaun Hai

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल सर्च इंजन के अलावा भी बहुत सारे काम करता है| वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब से लेकर गूगल ड्राइव में फाइल्स को रखने तक के आलावा बहुत सारे काम गूगल ने किए हुए हैं| हम इस लेख के माध्यम से आपको गूगल बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिसे जानकार आपको जरूर प्रशंसा होगी|

गूगल का इतिहास | History of Google

गूगल का इतिहास बहुत ही रोचक है जहा बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए थे जिसकी वजह से यह दुनिया की सबसे ताकतवर और दिग्गज कंपनी बन गई है| गूगल की शुरुआत 1998 में दो पीएचडी स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गी ब्रिन द्वारा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक नए तरीके सर्च इंजन बनाने की प्रक्रिया में हुआ था|

दोनों स्टूडेंट्स द्वारा एक ऐसे सर्च इंजन बनाने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइटों में मौजूद सूचना के आधार पर उन्हें सर्च इंजन में रैंक करने की मदद हो सके|

गूगल ने अपने शुरुआती दिनों में बहुत सारे परेशानियों का सामना किया जैसे वह अपने समय की स्थापित सर्च इंजन याहू और ALO से प्रतिस्पर्धा कर रही थी और कंपनी को बचाने के लिए पैसों की तंगी से गुजर रहा था| इन सारी परेशानियों के बाद भी गूगल ने अपने आसान और अच्छे सर्च इंजन की वजह से लोगों का भरोसा जीता|

वर्ष 2000 में गूगल ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की जब उसने अपना सर्च एल्गोरिथ्म दुनिया के सामने लांच किया है| इस सर्च एल्गोरिथ्म का नाम पेजरैंक रखा जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी थी| पेजरैंक एल्गोरिथम की मदद से गूगल ने अपने सारे प्रतिनिधियों को पछाड़कर इंटरनेट की दुनिया में सबसे प्रसिद्ध सर्च इंजन बन गया|

जैसे ही गूगल सर्च इंजन की प्रसिद्धि बड़ी वैसे ही गूगल ने अपने बहुत सारे प्रोडक्ट और सेवाएं शुरू की जैसे एडवर्ड्स एंड ऐडसेंस जो व्यवसाय को ऑनलाइन प्रचार माध्यम से मदद पहुंचाता है| इसके साथ साथ कंपनी ने यूट्यूब और एंड्रॉयड का भी अधिग्रहण किया जो आगे चलकर ऑनलाइन वीडियो माध्यम और मोबाइल मार्केट की दिग्गज बन गई है|

गूगल की शुरुआत कब हुई | When Did Google Launch?

आज हमारे जीवन में गूगल का महत्वपूर्ण स्थान हो गया है लेकिन आपको हैरानी होगी की गूगल ज्यादा पुरानी कंपनी नहीं है| इसकी शुरुआत वर्ष 1998 में मेनलो पार्क कैलिफ़ोर्निया यूएसए में हुई थी जब दो पीएचडी स्टूडेंट एक नए तरीके के सर्च इंजन को बनाने का काम कर रहे थे|

4 सितंबर 1998 में उन्होंने इसके लिए google.com डोमेन नेम रजिस्टर्ड कराया था जिसकी मदद वह अपने सर्च इंजन को ऑनलाइन इस्तेमाल कर सके| गूगल सर्च इंजन को बनाने का उद्देश्य सटीक और अच्छी जानकारी प्रदान करना था|

आज गूगल सर्च इंजन की वजह से ही सूचनाओं को विकसित और ग्रहण करने की प्रक्रिया के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस करने का तरीके में भी काफी बदलाव आया है जिससे लोगों को बहुत मदद मिली है|

Google का मालिक कौन है | Google Ka Malik Kaun Hai

यदि आप गूगल के बहुत सारे प्रोडक्ट और सर्विसेज का इस्तेमाल करते होंगे तो आप जरूर सोचते होंगे कि इतनी बड़ी कंपनी का मालिक कौन है?

गूगल की शुरुआत सबसे पहले लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने 1998 में किया था| लेकिन वर्ष 2015 में कंपनी के अंदर बहुत सारे बदलाव किए गए जिसमें गूगल कंपनी को Alphabet Inc. कंपनी की सहायक कंपनी बना दिया गया | लैरी पेज और सरगी बेन ने गूगल कंपनी के रोजमर्रा के कार्यों से अपने आपको अलग कर लिया|

गूगल कंपनी अल्फाबेट इन कंपनी की सहायक कंपनी बन गई है जो एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जिसमें लोग हिस्सेदारी खरीद सकते हैं| लैरी पेज और सर्गी ब्रिन की भी ज्यादा हिस्सेदारी अल्फाबेट इंक में है| इसके साथ साथ बोर्ड मेंबर्स और अधिकारियों को भी कंपनी में हिस्सेदारी प्रदान की गई है|

गूगल का सीईओ कौन है | Google Ka CEO Kaun Hai

वर्ष 2015 में गूगल के अल्फाबेट इन कंपनी की सहायक कंपनी बनने के बाद और कंपनी से संस्थापक लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के गूगल कंपनी के रोजमर्रा के काम से हटने के बाद 2 अक्टूबर 2015 को सुन्दर पिचाई को गूगल का सीईओ बनाया गया जो आजतक अपने पद पर मौजूद है| 3 दिसंबर 2019 को सुन्दर पिचाई को अल्फाबेट इंक का भी सीईओ बना दिया गया है| गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई भारतीय मूल के नागरिक है|

गूगल की अन्य प्रोडक्टस और सर्विसेज | Other Products & Services Google Owns

गूगल कंपनी को अपने सर्च इंजन की वजह से बहुत ज्यादा जाना जाता है लेकिन इसके आलावा गूगल के बहुत सारे प्रोडक्टस और सर्विसेज है जिससे कंपनी की अलग-अलग बिजनेस में अच्छी खासी भागीदारी है| गूगल की अलग अलग प्रोडक्ट और सुविधाएं इस प्रकार है|

  • यूट्यूब: गूगल ने वर्ष 2006 में यूट्यूब का अधिग्रहण किया था उसके बाद से यूट्यूब ने ऑनलाइन वीडियोस प्लेटफॉर्म की दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध कंपनी बन गई है जिसपर हर महीने 2 बिलियन से ज्यादा यूजर एक्टिव रहते हैं| यूट्यूब लोगों को वीडियोस अपलोड करने और वीडियोस को देखने की सुविधा प्रदान करता है|
  • एंड्राइड: एंड्राइड का अधिग्रहण गूगल कंपनी ने वर्ष 2005 में किया था उसके बाद कंपनी ने दुनिया का सबसे प्रसिद्ध एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाया| एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का ओपन सोर्स होने की वजह से इसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत सारे स्मार्टफोन और डिवाइसेज कर रही हैं|
  • गूगल मैप: गूगल मैप का इस्तेमाल लोग अक्सर करते हुए मिल जाते है| गूगल मैप की शुरूआत वर्ष 2005 में की गई थी उसके बाद से ही यह हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है| इसकी मदद से हम अनजान जगह पर गूगल द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले नेविगेशन सिस्टम और सेटेलाइट इमेजेज की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं|
  • गूगल एड: गूगल एड जिससे पहले गूगल एडवर्ड्स के नाम से जाना जाता था वह ऑनलाइन प्रचार प्लेटफार्म की सुविधा प्रदान करता है| गूगल एड प्लेटफॉर्म की मदद से बहुत सकते व्यवसाय अपना प्रसार प्रचार डिस्पले एड्स के माध्यम से इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट पर कर सकते हैं| यह आज दुनिया के सबसे मशहूर प्रचार प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है|
  • गूगल क्लाउड: गूगल क्लाउड बहुत सारे क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज की सुविधा प्रदान करता है जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर एस ए सर्विस जैसी बहुत सारी सुविधाएं मौजूद है| यह बहुत सारे बिजनेस और आम लोगों को अपने जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्टोर करने और प्रोसेस करने के लिए मदद करता है|
  • नेस्ट: नेस्ट स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसको वर्ष 2014 में गूगल ने अधिग्रहण किया था| इस कंपनी में बहुत सारे प्रोडक्ट बनाए जाते हैं जिसमें मुख्यत सिक्योरिटी कैमरास और डिवाइस बनाए जाते हैं जिसको स्मार्टफोन की मदद मॉनिटर और कंट्रोल किया जाता है|

इसके आलावा गूगल के बहुत सारे प्रोडक्टस और सर्विसेज है जिनका इस्तेमाल हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं| यह सारे प्रोडक्टस और सर्विसेज अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किये जाते हैं|

इसे भी जाने: Facebook का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है

सारांश

आपको इस लेख Google का मालिक कौन है को पढ़कर मालूम चल गया होगा कि गूगल सर्च इंजन से बढ़कर है| गूगल ने प्रद्योगिकी की दुनिया में अलग-अलग क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज से एक अलग स्थान बनाया हैं|

गूगल ने अपने सारे बिजनेसेस और प्लेटफार्म की मदद से टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया में एक अलग मुकाम स्थापित किया हैं| गूगल कंपनी बहुत ज्यादा रिसर्च ऑफ डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है जिसकी मदद से कंपनी प्रौद्योगिकी की दुनिया में लगातार बढ़ती ही जा रही है|

अगर आप साधारण इंटरनेट यूजर है या आप कोई बिजनेस चलाते हैं तब आप गूगल के मदद और सुविधाओं को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में जरूर इस्तेमाल कर रहे होंगे और गूगल के असर को महसूस कर रहे होंगे|

दोस्तों आपको अगर गूगल के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे | धन्यवाद !!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गूगल का मालिक कौन है?

गूगल का मालिक अल्फाबेट इंक कंपनी है जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी जो गूगल के अलावा बहुत सारे कंपनियों का मालिक है|

गूगल का अविष्कारक कौन है?

गूगल का अविष्कारक लैरी पेज और सरगी बेल ने अपने पीएचडी पाठ्यक्रम के पढाई के दिनों में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया था|

गूगल कब सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कब बनी?

अगस्त 2004 में गूगल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बनी जब उसने अपना आईपीओ लॉन्च करके 23 बिलीयन डॉलर के कंपनी वैल्यूएशन पर 1.67 बिलियन डॉलर एकत्रित किया था|

क्या हम गूगल में पैसा लगा सकते हैं?

हां आप गूगल में अप्रत्यक्ष रूप से पैसा लगा सकते हैं जिसके लिए आपको गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट इंक के शेयर्स को नैस्डेक स्टॉक एक्सचेंज से खरीदना होगा|

गूगल किस देश का है?

गूगल यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA) की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय माउंटेन व्यू , कैलिफोर्निया , यूएसए में है|

Leave a Comment