How To Link Ration Card With Aadhar In West Bengal: भारत सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की है| इस योजना के माध्यम से देश के नागरिक अब देश के किसी भी कोने से राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी राशन की दुकान से राशन ले सकते है| भविष्य में राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए अपने राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड से जोड़ना होगा| राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए सभी राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया हैं| अगर आप पश्चिम बंगाल के निवासी है तो आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को आधार से जोड़ सकते है|

दोस्तों, अधिकांश लोगो को राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के बारे में जानकारी नहीं है| जिसकी वजह से वह भविष्य मे राशन लेने से वंचित हो सकते हैं| ऐसी परेशानी आपको ना हो इसके लिए हम अपने लेख के माध्यम से पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आपको बताने की कोशिश करेंगे की कैसे आप राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन जोड़ सकते हैं|
How To Link Ration Card With Aadhar In West Bengal
Step 1: Open West Bengal PDS Portal food.wb.gov.in | पश्चिम बंगाल पीडीएस पोर्टल को खोले
घर बैठे अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड से जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको पश्चिम बंगाल के पीडीएस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा| इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलकर food.wb.gov.in को सर्च करें | सर्च करते ही आपके सामने पश्चिम बंगाल के पीडीएस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी|
Step 2: Select Link Aadhaar with Ration Card Option | लिंक आधार कार्ड विथ राशन कार्ड विकल्प को चुने
आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को खोलते ही आपके सामने पीडीएस पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा जहां आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे| राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको उन विकल्पों में से निचे बाए तरफ Link Aadhaar with Ration Card विकल्प को चुनना होगा|

Step 3: Enter Your Ration Card Number | अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करे
लिंक आधार कार्ड विथ राशन कार्ड विकल्प को चुनते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको अपने राशन कार्ड की केटेगरी चुनना और अपने राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के लिए कहां जाएगा| मांगी गई जानकारी दर्ज करके आप सर्च बटन को दबाए|

Step 4: Tick Link Aadhar and mobile number Checkbox | लिंक आधार एंड मोबाइल नंबर चेकबॉक्स को चेक करे
सर्च बटन को दबाते ही आपके सामने आपके राशन कार्ड की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी जैसे राशन कार्ड के मुखिया का नाम और आपके राशन कार्ड का आधार कार्ड लिंक की स्थिति आदि| अब आपको Link Aadhar and mobile number के आगे चेक बॉक्स को चेक करना होगा|
Step 5: Enter Your Aadhar Number | अपना आधार नंबर दर्ज करे
लिंक आधार एंड मोबाइल नंबर चेकबॉक्स को चेक करने के बाद नीचे दिए हुए बॉक्स में अपना आधार कार्ड नंबर को ध्यानपूर्वक दर्ज करें| अंत में Send Otp बटन को दबाए|
Step 6: Verify OTP recieved on Registered mobile Number | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी सत्यापित करे
बटन को दबाते ही आपके आधार कार्ड लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा| उस ओटीपी को पीडीएस पोर्टल पर दर्ज करें और DoeKYC बटन को दबाए|
Step 7: Link Aadhar Card with Ration Card | अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़े
ओटीपी वेरीफाई करते ही आपके सामने आपके आधार कार्ड की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी| इसको ध्यानपूर्वक चेक करने के बाद आपको नीचे दिए हुए Verify and Save बटन को दबाना होगा| बटन दबाते ही आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से जुड़ जाएगा|
राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के फायदे
- राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से बहुत सारे अयोग्य लोग जो राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं उनकी पहचान हो सकेगी| जिससे सरकार को उनकी पहचान कर उनका राशन कार्ड रद्द करने में आसानी होगी|
- राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद सरकारी राशन के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान उनके बायोमेट्रिक से की जा सकती है|
- आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करने से सरकारी राशन दुकानों से राशन की चोरी को रोका जा सकता है|
- राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद बहुत सारे राशन कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी रोकी जा सकती है
- राशन कार्ड से आधार कार्ड के लिंक हो जाने पर परिवार में एक से अधिक राशन कार्ड बनाने की सरकार को जानकारी मिल जाएगी जिससे सरकार उनका एक से ज्यादा राशन कार्ड को रद्द कर सकती है|
इसे भी पढ़े :- Ration Card Surrender Kaise Kare
Conclusion:
How To Link Ration Card With Aadhar In West Bengal लेख के माध्यम से हमने आपको पश्चिम बंगाल राज्य में राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से बताने की कोशिश की है| आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारको के लिए बहुत उपयोगी है|
अब आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन माध्यम से जोड़ सकते हैं| अगर अभी आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में कोई समस्या आ रही हे या कोई जानकारी या सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं| हम आपकी मांगी गई जानकारी या समस्या का समाधान देने की कोशिश करेंगे|
धन्यवाद!!
इसे भी पढ़े :-
fcs.up.nic.in Ration Card List 2022-2023 | यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट
One Nation One Ration Card Kaise Banaye | वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा