अगर आप उन लोगों में से एक है जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तब आप जरूर अपना बहुत सारा समय इंस्टाग्राम पर बिताते होंगे जहां आप पोस्ट को लाइक और फोटो पर कमेंट करते होंगे | लेकिन क्या आप जानते हैं Instagram का मालिक कौन है? इंस्टाग्राम दुनिया की सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म कैसे बनी है?
इंस्टाग्राम का मालिक फेसबुक के संस्थापक मार्क जुगरबर्ग है जिन्होंने वर्ष 2012 में एक बिलियन डॉलर में इंस्टाग्राम का अधिग्रहण किया था| इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है और यह यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA) की बहुराष्ट्रीय कंपनी है| इंस्टाग्राम की स्थापना केविन सिसट्रोन और माइक क्रिएगर ने वर्ष 2010 में की थी|

आज हम इस पोस्ट में आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की शुरुआत कैसे हुई के बारे में बताएंगे| इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि कैसे साधारण फोटो शायरी इंस्टाग्राम दुनिया की सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बन गई| तो चलती जानते हैं इंस्टाग्राम रोचक कहानी के बारे में|
इंस्टाग्राम का इतिहास | History of Instagram
इंस्टाग्राम को Kevin Systrom और Mike Krieger ने बनाया था जो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और प्रौद्योगिकी की दुनिया से बहुत ज्यादा लगाव रखते है | इंस्टाग्राम को बनाने का ख्याल केविन सिसट्रोन को तब आया जब वह एक एप Burbn को बनाने का काम कर रहे थे जिसमें यूजर अलग-अलग जगह पर जाकर वहां की फोटो खींचकर शेयर कर सकता था|
इस एप के बारे में लोगों की प्रक्रिया को जानकर सिसट्रोन ने समझा कि फोटो शेयरिंग फीचर इस एप का बहुत बढ़िया सुविधा है | इसी को देखते हुए उन्होंने इस सुविधा पर काम करने का मन मनाया|
अक्टूबर 2010 में इंस्टाग्राम को एप्पल प्ले स्टोर पर आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया| इंस्टाग्राम को बहुत जल्दी सफलता मिली जहां उसने केवल 2 महीने में ही एक मिलियन यूजर जुड़ गए| इंस्टाग्राम की सफलता का सबसे बड़ा राज इसका फोटो शेयर करने का यूनिक तरीका है|
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अलग इंस्टाग्राम ने यूजर्स को अपने फोटोस को ज्यादा आकर्षक और प्रोफेशनल तरीके से प्रदर्शित करने के लिए बहुत सारी सुविधाएं प्रदान किया| इसी के साथ-साथ यूजर फोटो और वीडियो में कैप्शन सेट कर सकते और अपने पोस्ट में हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे उनकी कंटेंट को आसानी से देखा और खोजा जा सकता है|
इंस्टाग्राम के प्रसिद्धि दिन पर दिन बढ़ती चली गई इसी को देखते हुए बहुत सारे फीचर्स और सुविधाएं प्लेटफार्म में जोड़ने का विचार किया गया| वर्ष 2011 में इंस्टाग्राम ने फोटो पर लाइक और कमेंट करने की सुविधा प्रदान की जिससे यूजर ज्यादा एक दूसरे से जुड़ सके| इसके साथ साथ इंस्टाग्राम ने एक्सप्लोर फीचर को भी लांच किया जिसमें यूजर नए-नए कंटेंट्स अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से खोज सकते थे|
वर्ष 2012 में इंस्टाग्राम ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की जब फेसबुक ने 1 बिलीयन डॉलर में इंस्टाग्राम का अधिग्रहण कर लिया| फेसबुक द्वारा अधिग्रहण के बाद इंस्टाग्राम की सफलता बढ़ती चली गई और फेसबुक को एक बहुत बड़ा यूजर्स का ग्रुप मिल गया|
इंस्टाग्राम की शुरुआत कब हुई | When Did Instagram Launch?
जब सोशल मीडिया की बात होती हैं तब हमें पता चलता है कि इंस्टाग्राम ने इस फील्ड में कितनी ज्यादा तरक्की की है| क्या आपको पता है कि इंस्टाग्राम की शुरुआत कब हुई?
इंस्टाग्राम की स्थापना वर्ष 2010 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्नातक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर ने की थी| केविन सिस्ट्रोम को एक फोटो शेयरिंग फीचर वाले एप को बनाने की दौरान ही इंस्टाग्राम बनाने का ख्याल आया जिसमे फोटो शेयरिंग की सबसे बढ़िया खूबी हो| उसके बाद उन्होंने इसी फीचर को अच्छे से बनाने की कोशिश की और इंस्टाग्राम को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी|
Instagram दो अक्षर इंस्टेंट कैमरा (Instant Camera) और टेलीग्राम (Telegram) से मिलकर बना है जो इस प्लेटफार्म की जल्दी फोटो शेयर करने की खूबी को दर्शाता है| केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर एक ऐसा एप प्लेटफार्म बनाना चाहते थे जो बहुत ही सिंपल और आकर्षक हो | इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत की जा रही थी|
इंस्टाग्राम के शुरुआती दिन बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव भरे थे जब केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर सन फ्रांसिस्को के एक छोटे से ऑफिस में सारा काम करते थे | जहां वह कोडिंग , डिजाइनिंग , मार्केटिंग , कस्टमर सपोर्ट सब कुछ खुद करते थे| कुछ ही समय में उनकी मेहनत रंग लाई और इंस्टाग्राम एप्पल प्लेस्टोर का सबसे ज्यादा पॉपुलर एप बन गया|
इंस्टाग्राम की शुरुआत के 2 साल बाद ही वर्ष 2012 में फेसबुक में एक बिलियन डॉलर में इंस्टाग्राम का अधिग्रहण कर लिया | फेसबुक द्वारा अधिग्रहण के बाद भी केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर इंस्टाग्राम के साथ जुड़े रहे और काम करते चले गए| वर्ष 2018 में दोनों नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए इंस्टाग्राम से अलग हो गया|
Instagram का मालिक कौन है | Instagram Ka Malik Kaun Hai
इंस्टाग्राम के शुरुआती दिनों में इंस्टाग्राम के मालिक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर थे लेकिन वर्ष 2012 में अधिग्रहण के बाद फेसबुक कंपनी के मालिक मार्क ज़ुकेरबर्ग बन गए| आज मार्क ज़ुकेरबर्ग इंस्टाग्राम कंपनी के मालिक है और वह इंस्टाग्राम को चलाते हैं|
इंस्टाग्राम के आकर्षक फीचर्स और अपडेट्स
इंस्टाग्राम ने अपने लांच से अब तक एक बहुत लंबा सफर तय किया है | इस लंबे समय में इंस्टाग्राम ने बहुत सारे फीचर्स और अपडेट जोड़े जिससे यूजर को बढ़िया एक्सपीरियंस मिल सके और वो सोशल मीडिया का भरपूर आनंद उठा सके| चलिए जानते हैं इन्हीं कुछ फीचर्स के बारे में
- Filters and Editing tool: इंस्टाग्राम हमेशा से ही अपने बेहतरीन एडिटिंग टूल की वजह से जाना जाता है जहां फोटो और वीडियो को एडिट करने और उसमें फिल्टर लगाने के लिए यूजर को सुविधा प्रदान करता है| यूजर्स इंस्टाग्राम द्वारा बनाए गए बहुत सारे फिल्टर्स और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके अपने फोटोस और वीडियोस को काफी अट्रैक्टिव और प्रोफेशनल बना सकते हैं|
- Stories: इंस्टाग्राम स्टोरी को 2016 में लॉन्च किया गया जो कुछ ही समय में इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा पॉपुलर फीचर बन गया | स्टोरीज यूजर्स को फोटोस और वीडियोस शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है जो अपने आप 24 घंटे के बाद खत्म हो जाते हैं| यह फीचर इंस्टाग्राम का सबसे बढ़िया फीचर साबित हुआ और सोशल मीडिया की अन्य प्लेटफार्म को इस फीचर को अपने प्लेटफार्म पर देने के लिए प्रेरित भी किया|
- IGTV: आईजीटीवी इंस्टाग्राम का लॉन्ग फॉर्म वीडियो फीचर है जहां यूजर 1 घंटे तक का वीडियो बना सकते हैं | IGTV की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी जहां बहुत सारे वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स और Infulencers लॉन्ग फॉर्म के वीडियोस बनाकर अपने चाहने वालों को इंटरटेन कर सकते है|
- Reels: वर्ष 2020 में इंस्टाग्राम ने रील्स फीचर की शुरुआत की जहां यूजेस को १५ सेकंड के छोटे वीडियो बनाने और साथ में उसमे म्यूजिक को जोड़ सकें की सुविधा प्रदान किया| रील्स फीचर इंस्टाग्राम के यूजर्स के बीच बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ जिसमे यूजर को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिला और अपने चाहने वालों को मनोरंजन करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हुआ|
- Shopping: इस्टाग्राम ने अपने प्लेटफार्म पर शॉपिंग फीचर्स को लॉन्च किया है जहां बहुत सारे बिजनेसेस अपने प्रोडक्ट को कस्टमर को डायरेक्ट बेच सकते हैं| इंस्टाग्राम पर यूजर अलग-अलग ब्रांड के सामान खरीद सकते हैं जिसके लिए उन्हें अलग अलग एप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है|
इसके अलावा भी इंस्टाग्राम ने बहुत सारे फीचर और अपडेट् लाए हैं जिसने यूजर को बढ़िया सोशल मीडिया माध्यम का एक्सपीरियंस दिया और उन्हें एक दूसरे से जुड़ने का अच्छा मौका प्रदान किया|
सारांश
दोस्तों आपको इस लेख Instagram का मालिक कौन है को पढ़कर पता ही चल गया होगा कि इंस्टाग्राम सोशल मीडिया की दुनिया का कितना आकर्षक प्लेटफार्म है जहां पर करोड़ों लोग एक दूसरे से जुड़कर फोटोस और वीडियोस शेयर करते हैं| इंस्टाग्राम जो अपने शुरुआती दिनों में एक सिंपल फोटो शेयरिंग एप था वह आज वह बहुत बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेटवर्क बन गया है|
इंस्टाग्राम की सफलता बिना चुनौतियों के नहीं आई है लेकिन इंस्टाग्राम ने अपने सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने आप को सोशल मीडिया की दुनिया का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म बनाया है जो काफी सराहनीय है|
दोस्तों आपको अगर इंस्टाग्राम के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे | धन्यवाद !!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Instagram ka malik kaun hai
इंस्टाग्राम का मालिक फेसबुक कंपनी के मालिक मार्क ज़ुकेरबर्ग है|
फेसबुक ने इंस्टाग्राम का अधिग्रहण कब किया?
फेसबुक ने इंस्टाग्राम का अधिग्रहण साल 2012 में एक बिलियन डॉलर में किया|
इंस्टाग्राम की शुरुआत कब हुई थी?
इंस्टाग्राम की शुरुआत 6 अक्टूबर 2010 को हुई थी|
इंस्टाग्राम किस देश की कंपनी है?
इंस्टाग्राम यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA) की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मेनलो पार्क , कैलिफोर्निया , यूएसए में है|
इंस्टाग्राम का आविष्कार किसने किया?
इंस्टाग्राम का आविष्कार केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिएगर ने वर्ष 2010 में किया था|