Nari ko Naman Yojana application form , नारी को नमन योजना आवेदन करे , नारी को नमन योजना पात्रता व उद्देश्य
नारी को सम्मान देना हमारे देश के प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझते हैं। इस दिशा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नारी के सम्मान में नारी को नमन योजना 2022 की शुरुआत की है| इस योजना की मदद से महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक सुनहरा कदम है |इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओ को हिमाचल रोडवेज के बसो के किरायों में छूट प्रदान की जाएगी |
नारी को नमन योजना 2022
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा राज्य की महिलाओं को बस में यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित तथा हिमाचल रोडवेज के बसो के किरायों में छूट देने के उद्देश्य से Nari ko Naman Yojana 2022 योजना को शुभारंभ 30 जून 2022 को किया है|हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को अब टिकट में 50 फ़ीसदी की कमी कर दी गई है| अर्थात अब महिलाओं को हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में आधी कीमत पर एक जगह से दूसरी जगह अपने राज्य में कहीं भी जा सकती हैं|

Highlights of Nari ko Naman Yojana 2022
योजना का नाम | नारी को नमन योजना 2022 |
शुरू की गयी | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा |
योजना की शुरुआत | 1 जुलाई 2022 |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश राज्य की महिलाये |
योजना का उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को बस के किराये में 50 फ़ीसदी छूट देना |
योजना का प्रकार | राज्य योजना |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.hrtchp.com |
हेल्पलाइन नंबर | 0177-2656326 / 9418000529 |
नारी को नमन योजना 2022 का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है की राज्य सरकार की बसों HRTC बसों में महिलाओं को टिकट के दाम में 50 फ़ीसदी छूट 1 जुलाई 2022 से शुरू हो जाएगी|इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाये को बसों में सफर करती है उनके जेब पर किराये का बोझ कम करना है | इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी |
नारी को नमन योजना 2022 का बजट
हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों मे प्रतिदिन लगभग 1 लाख 25000 महिलाएं यात्रा करती हैं | इन महिलाओं के टिकट के किराये में 50 फ़ीसदी छूट देने पर राज्य सरकार पर पड़ने वाले बोझ का आकलन करने पर सरकार को लगभग सालाना 60 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे इस योजना में ।
Nari ko Naman Yojana 2022 HRTC पदों में भर्ती
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा नारी को नमन योजना 2022 लागू किया | साथ ही उन्होंने HRTC के बसों की न्यूनतम किराया को हटाकर ₹7 की जगह ₹ 5 करने का ऐलान किया | इसके अलावा एचआरटीसी राइड विद प्राइवेट टैक्सी में महिला चालकों के 25 पद भी भरने का आश्वासन दिया| एचआरटीसी में मोटर मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य पदों में 265 पदों को भर्ती करने का ऐलान किया |
नारी को नमन योजना 2022 का पात्रता
- महिला आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
- इस योजना का लाभ सभी महिलाये ले सकती है
नारी को नमन योजना 2022 लाभ
नारी को नमन योजना 2022 में केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को अपने राज्य में कहीं भी आने-जाने के लिए अगर वह सरकारी बस का प्रयोग करती हैं तो उन्हें बस किराये में 50% छूट मिलेगा |अर्थात हिमाचल प्रदेश की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं | Nari ko Naman Yojana केवल राज्य तक ही सीमित है | इस योजना में अंतरराज्यीय बस सेवा अभी उपलब्ध नहीं है|
नारी को नमन योजना में ऐसे करे आवेदन
- नारी को नमन योजना के लिए महिलाओ को केवल HRTC बस में सफर करना होगा |
- महिला जिस HRTC बस में सफर कर रही होंगी उस बस का कंडक्टर द्वारा महिला लाभार्थी को बस किराये में 50% की छूट प्रदान की जाएगी |