NRI Aadhar Card: आधार कार्ड भारत में पहचान के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है| हर जगह आपसे आपके पहचान के रूप में आधार कार्ड की मांग की जाती है| सभी सरकारी कामकाज और बैंकिंग सेवाओं में आपसे आधार कार्ड की मांग की जाती है| आधार कार्ड एक बहुत पूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| देश में आधार कार्ड बनाना बहुत ही आसान है लेकिन अक्सर ये सवाल मन में आता है की विदेश में रहकर एनआरआई आधार कार्ड के लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं|

आपको जानकर बहुत प्रशंसा होगी की भारत में आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने बताया है कि कोई भी एनआरआई व्यक्ति मान्य भारतीय पासपोर्ट के साथ एनआरआई आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है|
Aadhar Card For NRI आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज को आवस्यकता होती है|
- मान्य भारतीय पासपोर्ट
- प्रवासी भारतीय होने का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र , 10th मार्कशीट
NRI Aadhar Card के लिए अप्लाई कैसे करें
घर बैठे एनआरआई आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको निचे बताये गए प्रक्रिया का पालन करना होगा|
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा|
- होम पेज पर My Aadhaar विकल्प का अंदर Book an Appointment विकल्प का चुनाव करे |
- विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहा City/Location का चुनाव करके Proceed to Book Appointment बटन को दबाना होगा|
- बटन दबाते ही एक नया पेज खुलेगा जहा आपको Manage Appointment टेब को चुनकर मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज करके generate otp बटन को दबाना होगा|
- OTP दर्ज करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है|
- अपॉइंटमेंट बुक करने के बार NRI Aadhar Card बनवाने के लिए आधार सेंटर पर जाकर एनरोलमेंट फॉर्म को भरे|
- आधार सेंटर जाते समय अपना मान्य भारतीय पासपोर्ट ले जाना ना भूलें|
- एनआरआई को इनरोलमेंट फॉर्म पर अपना ईमेल आईडी दर्ज करना अनिवार्य है|
- एनआरआई आधार कार्ड इनरोलमेंट फॉर्म में डिक्लेरेशन अलग होता है जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर ही हस्ताक्षर करें|
- इनरोलमेंट फॉर्म को भर कर उसके साथ अपना मान्य भारतीय पासपोर्ट आधार ऑपरेटर को दें और NRI के तौर पर पंजीकरण करने के लिए कहे|
- इनरोलमेंट फॉर्म और पासपोर्ट देने के बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरा करें|
- सारी डिटेल्स सबमिट करने के पहले एक बार जरूर चेक कर ले|
- सबमिट करने के बाद आपको 14 डिजिट का एनरोलमेंट आईडी के साथ समय और तारीख की इनरोलमेंट स्लिप मिलेगी जिससे आप सुरक्षित करके रख ले|
आधार कार्ड कस्टमर सर्विस
UIDAI ने कस्टमर सर्विस देने के लिए इंटीग्रेटेड वॉइस रिस्पांस सुविधा की शुरुआत की है| यह सुविधा पूरे देश में 12 भाषाओं में 24*7 उपलब्ध रहेगी| इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 1947 नंबर जारी किया गया है जिसकी मदद से आधार कार्ड से जुड़ी सारी समस्याओं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं| इसके साथ साथ आप आधार कार्ड के नामांकन की स्थिति और अपडेट के साथ पीवीसी कार्ड का स्टेटस भी जान सकते हैं|