UP Bhulekh Map online , भू नक्शा यूपी , UP Bhulekh Naksha Online Kaise Dekhe , भूलेख नक्शा यूपी 2023 | up bhulekh portal , यूपी भू नक्शा ऑनलाइन मैप , up bhulekh naksha 2023 , भू नक्शा उत्तर प्रदेश , Bhu Naksha UP | उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अब घर बैठे अपने जमीन और खेत का UP Bhulekh Naksha Online देख सकते हैं| उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों के लिए उनकी जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड मुहैया कराने के लिए UP Bhu Naksha Portal की शुरूआत की है|

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपने जमीन व खेत का मैप आसानी से घर बैठे देख सकते हैं|हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप घर बैठे अपने जमीन और खेत का भूलेख नक्शा कैसे देख सकते हैं|UP Bhulekh Map से जुड़ी सारी जानकारी के लिए आपको इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा| हम इस पोस्ट में यूपी भूलेख मैप और नक्शे से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश करेंगे|
UP Bhulekh Naksha | UP Bhulekh Map है क्या
यूपी भूलेख नक्शा वह जानकारी है जो आपके जमीन और खेत से जुड़ी हुई है| यानी इस जानकारी को आपको जानना काफी जरूरी है|यूपी भूलेख मैप के द्वारा आप आसानी से अपने जमीन वह खेत का ऑनलाइन निरीक्षण कर सकते हैं| इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी|
पहले अपनी जमीन व खेत का नक्शा देखने के लिए आपको तहसीलदार व लेखपाल के दफ्तर में जाकर यूपी भू नक्शा फॉर्म भरना होता था| उसके बाद आपको अपने जमीन का भू नक्शा लेखपाल द्वारा मुहैया कराया जाता था जिसमें काफी वक्त लगता था और समय की बर्बादी होती थी|
लेकिन अब ऐसी परेशानी यूपी राज्य के नागरिकों को नहीं उठानी पड़ेगी|अब घर बैठे ऑनलाइन यूपी भू नक्शा पोर्टल की मदद से अपने खेत व जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं| उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी भूखंडों की जानकारी कंप्यूटरीकृत करने की एक बेमिसाल पहल की है जिससे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को डिजिटल क्रांति की दिशा में अग्रसर करने की पहल में योगदान दे रहा है|
राज्य के सभी भूखंडों का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज होने से राज्य के नागरिकों को घर बैठे अपने जमीन व् खेत का up bhu naksha map देखने की सुविधा काफी उपयोगी है|
इसे भी पढ़े : Rajasthan SSO ID Registration | राजस्थान एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन
Highlights of UP Bhulekh Naksha|UP Bhulekh map
योजना का नाम | यूपी बुलेख नक्शा | यूपी बुलेख मैप |
किसके द्वारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | राजस्व परिषद , उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को उनके जमीन व खेत का नक्शा या मैप ऑनलाइन माध्यम से मुहैया कराना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | राज्य योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upbhunaksha.gov.in |
UP bhulekh Naksha | UP bhulekh Map का उद्देश
उत्तर प्रदेश राज्य में बहुत सारे सरकारी कामों के लिए जमीन व खेत के नक्शे की आवश्यकता होती है जिसकी मदद से बहुत सारे सरकारी कार्य आसानी से किए जाते हैं|हर नागरिक को कभी न कभी अपनी जमीन व खेत के नक्शे की आवश्यकता पड़ती है|
पहले और आज के समय में जमीन व भूखंड को लेकर बहुत सारी कानूनी विवाद और धोखाधड़ी लोगों के साथ होती रहती है जिसस उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| इसकी को देखते हुए प्रदेश की सरकार ने यूपी भू नक्शा पोर्टल की शुरुआत की है|
यूपी भूलेख नक्शा और यूपी भूलेख मैप का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उनके जमीन व खेत की सही जानकारी up bhulekh naksha online माध्यम से मुहैया करना है और जमीनी धोखाधड़ी को रोकना है|
UP Bhulekh Naksha online का लाभ
- यूपी भूलेख नक्शा की मदद से राज्य के नागरिक अपने जमीन व खेत का नक्शा घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है| अब उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है|
- यूपी भूलेख पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी|
- उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन, खेत व प्लॉट का नक्शा डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं जिसका इस्तेमाल वह भविष्य में सरकारी कार्यों के लिए कर सकते हैं|
- राज्य के किसान को अगर अपनी जमीन वह खेत का गाटा संख्या व खाता संख्या पहले से मालूम है तो वह अपनी जमीन से संबंधित जानकारी गाटा संख्या दर्ज करके प्राप्त कर सकते है|
- अगर आपको पैसों की आवश्यकता है जिसके लिए आप बैंक से ऋण अपनी जमीन व् खेत के दस्तावेज पर लेने की सोच रहे हैं उस स्थिति में आपको अपनी जमीन का भूलेख नक्शा जरूर निकाल लेना चाहिए| बैंक के कर्मचारी आपसे आपकी जमीन व् खेत का BHU Naksha की मांग कर सकते है|
- यूपी भूलेख नक्शा की मदद से बहुत सारे जमीनी विवाद व धोखाधड़ी को आसानी से रोका जा सकता है| भूखंड व जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड हो जाने से काफी सुविधा हो गई है|
UP Bhulekh Naksha Online ऐसे देखे
उत्तर प्रदेश के निवासी अपने खेत व जमीन का भूलेख नक्शा या भूलेख मैप देखने के लिए एक आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा|
- सबसे पहले आपको UP Bhulekh Portal के आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा|

- आधिकारिक वेबसाइट खोलते ही आपके सामने UP Bhu Naksha वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने जिला का नाम चुनने का विकल्प दिखाई दे रहा होगा| उस विकल्प से अपने जिले का नाम चुनना होगा|
- जिले के नाम चुनते ही आपके सामने आपके जिले का भू नक्शा खुल जायेगा| अब आपको अपने तहसील का नाम चुनना होगा|
- तहसील का नाम चुनते ही आपके सामने आपके तहसील का भूलेख मैप खुल जायेगा|
- आपके सामने आपके गाँव का नाम चुनने का विकल्प आएगा जिसमे से आपको अपने गाँव का नाम चुनना होगा|
- अपने गाँव का नाम चुनते ही आपके सामने आपके गाँव का भू नक्शा खुल जायेगा जिसमे जमीन और खेत की संख्या दिखाई देगी|
- आपको भू नक़्शे में अपने जमीन व् खेत के संख्या पर क्लिक करना होगा|
- अपने जमीन व् खेत के संख्या पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके खेत व् प्लाट से जुडी सारी जानकारी आपके सामने खुल जाएगी |
- आपक इस प्रक्रिया का पालन करके आसानी से UP Bhu Naksha देख सकते है|
UP Bhulekh Map Report download कैसे करे
ऊपर की प्रक्रिया का पालन करके आपने अपने जमीन व् प्लाट का भू नक्शा देख लिया| अब आपको अपने जमीन का भूलेख मैप रिपोर्ट डाउनलोड करना होगा जिसका इस्तेमाल आप भविष्य में सरकारी कार्यो के लिए कर सकते है|
- आपने अपने जमीन व् प्लाट के नंबर पर क्लिक करके उससे जुड़ी सारी जानकारी देख ली है|

- आपके जमीन के जानकारी दाई तरफ दिखाई दे रही होगी| जानकारी के नीचे Map Report बटन दिखाई देगा|
- आपको मैप रिपोर्ट बटन पर क्लिक करना होगा| बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके जमीन का मैप रिपोर्ट खुल जायेगा |
- अब आप अपने जमीन का मैप रिपोर्ट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते है।
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से UP bhulekh Map Report download कर सकते है|
UP bhulekh Naksha मोबाइल में ऐसे देखे
उत्तर प्रदेश के निवासी अपने खेत व जमीन का भूलेख नक्शा या भूलेख मैप अपने मोबाइल फोन में घर बैठे आसानी से Uttar Pradesh Bhu Naksha देख सकते और डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा|
- सबसे पहले आपको UP Bhulekh Portal के आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट खोलते ही आपके सामने UP Bhu Naksha वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अपने राज्य का नाम, अपने जिले का नाम, अपने तहसील का नाम और अपने गांव का नाम चुनना होगा|
- सारी जानकारी दर्ज करते ही आपके मोबाइल पर आपके जमीन का BHU Naksha खुल जायेगा|
- अपने मोबाइल पर खुले भूलेख मैप में अपने जमीन व् प्लाट का नंबर पर क्लिक करके सारी जानकारी देख सकते है और डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते है|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से यूपी भू नक्शा मोबाइल में देख सकते है|
UP Bhulekh Naksha Mobile App Download ऐसे करे
आज के समय में कोई भी ऑनलाइन काम करना हो तो सबसे पहले उस काम से जुड़ी जानकारी के लिए हम गूगल पर सर्च करते है या मोबाइल एप डाउनलोड करने की कोशिश करते है| इसी तरह उत्तर प्रदेसख के बहुत सरे नागरिक अपने जमीन व् प्लाट का UP Bhulekh Naksha और UP Bhulekh Map देखने के लिए UP Bhulekh Naksha Mobile App गूगल पर सर्च करते है|
आपको ये जान कर हैरानी होगी की राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक UP Bhulekh Naksha Mobile App लांच नहीं की गई| लेकिन आप कहेंगे की आपने गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी यूपी भूलेख नक्शा देखने के लिए एप देखे है|
बहुत सारे मोबाइल एप बनाने वाले लोगो ने UP Bhulekh Naksha के आधिकारिक वेबसाइट को ही एप में दिखाया है जिससे लोगो को आसानी हो सके|
आप भी इन गैर आधिकारिक एप के माध्यम से UP Bhu Naksha Mobile App Download कर सके।
UP Bhulekh Naksha में भूमि के प्रकार
यूपी भूलेख नक्शा में भूमि के प्रकार को भूमि प्रकार कोड और भूमि रंग कोड के माध्यम से दर्शाया जाता है
भूमि प्रकार कोड | भूमि रंग कोड | भूमि की विशेषता |
---|---|---|
1-क | संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार वाली भूमि | |
2 | भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो के अधिकार वाली भूमि | |
5-1 | कृषि करने योग्य भूमि | |
5-3-ङ | कृषि अयोग्य बंजर भूमि | |
6-1 | अकृषिक जलमग्न भूमि | |
6-2 | अकृषिक भूमि जो रेलवे, सड़क, भवन आदि के काम में लायी जाती है | |
6-4 | वो भूमि जो अन्य किसी कारणों से अकृषित हो |
Uttar Pradesh Bhulekh Naksha Helpline Number
उत्तर प्रदेश के नागरिको को अपने जमीन व् प्लाट का नक्शा देखने में अगर कोई समस्या आ रही है या दिखाए गए नक्शे से सम्बंधित कोई दिक्कत आ रही हो तो आप निचे दिए गई हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश से सम्बंधित शिकायत या सुझाव के लिए आप कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते है|
UP Bhulekh Naksha Customer Care No | 0522-2217155 |
UP Bhulekh Naksha Email Id | borlko@nic.in |
Conclusion
यूपी भूलेख नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की पुरी प्रक्रिया आपको विस्तार बताने की कोशिश की है। अगर आपको अब भी कोई समस्या आ रही है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते है| हम आपकी समस्या का समाधान देने की भरपूर कोशिश करेंगे| धन्यवाद|
FAQs Of UP Bhulekh Naksha Kaise Dekhe
UP bhu naksha kaise dekhe?
यूपी भू नक्शा आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है जिसके लिए आपको उत्तर प्रदेश सर्कार द्वारा लांच की गई UP Bhu Naksha Portal पर जाकर अपने जिले का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम दर्ज करके आसानी से देख सकते है|
यूपी बुलेख नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
UP Bhulekh Naksha या उत्तर प्रदेश भू नक्शा की राज्य सरकार द्वारा लांच की गई आधिकारिक वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in हैं।
अपने जमीन, खेत या प्लाट का नक्शा कैसे निकले?
उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले समस्त नागरिक घर बैठे अपने जमीन , खेत या प्लाट का भू नक्शा ऑनलाइन माध्यम से देखने के लिए UP Bhu Naksha के राज्य सरकार द्वारा लांच की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
यूपी भू नक्शा देखने के लिए किसकी जरुरत पड़ती है?
यूपी भू नक्शा देखने के लिए जिला का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम और जमीन के खसरा संख्या की जरुरत पड़ती है। यह जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट में दर्ज करनी होती है| उसके बाद ही आप अपने जमीन का bhu Naksha देख सकते है|
यूपी बुलेख नक्शा डाउनलोड कैसे करे?
यूपी बुलेख नक्शा डाउनलोड करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लांच की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर मांगी गई जानकारी दर्ज करके आप आसानी से कर सकते है|
क्या हम किसी भी जमीन के मालिक का नाम जान सकते है?
हाँ, आप यूपी भूलेख पोर्टल की मदद से किसी भी जमीन की जानकारी जैसे जमीन का मालिक कौन है आदि आसानी से जान सकते है| इसके लिए आपको जमीन का खसरा नंबर आपको पता होना चाहिए|
जमीन का खसरा नंबर को UP Bhulekh Map में आपको चुनना होगा। जमीन का खसरा नंबर चुनते ही आपके सामने उस जमीन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे जमीन के मालिक का नाम या खातेदार का नाम आ जायेगा।
यूपी बुलेख नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए कहा संपर्क करे?
यूपी बुलेख नक्शा से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए आपको पोस्ट में बताई गई हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करना होगा जहा आपको आपकी सारी समस्या का समाधान मिल जायेगा|