UP Kisan Karj Rahat List 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 जिलों के किसानों के ₹1 लाख तक की कर्ज माफी की घोषणा की है| सरकार द्वारा हर साल प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा , बाढ़ व अन्य विपरीत स्थिति से फसलों के खराब होने पर किसानों द्वारा खेती के लिए लिया जाने वाला ₹1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाता है| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर साल कर्ज माफी योजना लाभार्थी सूची जारी करती है|
इस सूची में छोटे व सीमांत किसान जिन्होंने कहती से जुड़े कार्यो के लिए ₹1 लाख तक का कर्ज लिया होता है शामिल होते हैं| हमने इस लेख में बताया है कि उत्तर प्रदेश कर्ज माफी योजना क्या है और यूपी कर्ज माफी लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं
विषय - सूची
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना क्या है
वर्ष 2017 में उत्तर देश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी तब उन्होंने उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को की थी | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के छोटे व सीमांत किसान जो खेती से जुड़े कार्यों के लिए ₹1 लाख रुपये तक का लोन लेते हैं और अगर उनकी फसल सूखा , बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो जाती है| तब इस योजना के अंतर्गत उनका ₹1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाता है|
उत्तर प्रदेश कर्ज माफी योजना से प्रदेश के लगभग 80 लाख किसानों को फायदा मिल चुका है | अब प्रदेश की सरकार ने 19 जिलों के 33000 किसानों को ₹1 लाख रुपये तक की कर्ज से राहत देने की घोषणा की है|
सरकार द्वारा की गई इस घोषणा का मुख्य कारण पिछले साल बारिश के मौसम जून से अगस्त में बहुत ही कम बारिश हुई थी और सितंबर के आखिर में बहुत ज्यादा बारिश की वजह से किसानों के फसल बर्बाद हो गए थी जिसकी जानकारी उन जिलों के डीएम ने सरकार को दी थी| इसी वजह से सरकार ने उन 19 जिलों के किसानों को राहत देते हुए ₹1 लाख तक की कर्ज माफी की घोषणा की है|
Highlights of UP Kisan Karj Rahat List 2023
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना |
इसके द्वारा शुरू की गयी | उत्तर देश में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसान कर्ज माफ़ करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ |
UP Kisan Karj Rahat List 2023
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना 19 जिलों का नाम
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 19 जिलों के किसानों को उनकी फसल बर्बाद होने की वजह ₹1 लाख रुपये तक कर्ज राहत का लाभ देने की घोषणा की है| 19 जिले के नाम इस प्रकार है
- आगरा
- अयोध्या
- औरैय्या
- बलिया
- गौतमबुद्धनगर
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हाथरस
- जौनपुर
- कन्नौज
- लखीमपुर खीरी
- कुशीनगर
- मीरजापुर
- मुजफ्फरनगर
- सम्भल
- शामली
- सीतापुर
- सोनभद्र
इसे भी पढ़े: किसान क्रेडिट कार्ड योजना
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना की योग्यता क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान कर्ज माफी की कुछ शर्ते और योग्यता है जिसको पूरा करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
- उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना का लाभ लेने वाला किसान उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए|
- आवेदक किसान की आय का स्रोत सिर्फ कृषि कार्य होना चाहिए|
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना आवश्यक दस्तावेज
अगर उत्तर प्रदेश के किसान कर्ज माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनके पास आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि से जुड़े दस्तावेज
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
UP Kisan Karj Rahat List कैसे चेक करें
उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों को किसान कर्ज राहत लिस्ट चेक में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करना होगा|
- यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश द्वारा लांच की गई किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- वेबसाइट पर जानते ही होम पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी जानकारी जैसे अपना नाम, पता , बैंक का नाम , जिला आदि सारी जानकारी दर्ज करनी होगी|
- मांगी कई जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन को दबाना होगा|
- जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं